उत्तर प्रदेश में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने मेगा लोन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। MSME के विस्तार की दिशा में आज लखनऊ में आयोजित ₹30,826 करोड़ के मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर औद्योगिक आस्थानों में भूखंडों के आवंटन/हस्तांतरण आदि की प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ व उन्नाव में स्वीकृत इंडस्ट्रियल पार्क के विकासकर्ताओं को चेक वितरित किया। साथ ही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट भी वितरित किए गए। सभी उद्यमी, कारीगर और हस्तशिल्पी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुख्यमंत्री ने कहा कि समयसीमा के भीतर अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करें, सरकार आपको पूरा सहयोग देगी।

Advertisement

मेगा लोन मेला वितरण में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस वित्तीय वर्ष के समापन वर्ष के पूर्व ही एक बार फिर से लोन वितरण का कार्यक्रम हो रहा है। यह राशि गत वर्ष की तुलना में दोगुना होने और विगत 7 वर्ष के दौरान यह लगभग 10 गुना बढ़ने की ओर अग्रसर हुआ है।

यह जो प्रगति है, उत्तर प्रदेश के आर्थिक उन्नयन को प्रदर्शित तो करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा हो रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के अंतर्गत टूल किट वितरित किया गया। इससे पहले भी निजी क्षेत्र में भी औद्योगिक पार्क विकसित हों इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 11वां और उन्नाव का पहला पार्क के इंसेटिव वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई एक ऐसा विभाग है जिसने पिछले सात वर्ष में प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मद्यम क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए एक नई आशा की किरण बनकर उभरा है। यह प्रदेश के अंदर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर का क्षेत्र बनकर उभरा है। यह क्षेत्र अपने अभिनव प्रयोग और नवाचार के कारण प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की ओर आगे बढ़ा है।