Jharkhand: झारखंड में अब उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति होगी, जो कि कम वेतनमान में की जाएगी। सहायक आचार्य की तर्ज पर उर्दू शिक्षकों भी पद सृजित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी आरंभ कर दी है। झारखंड सरकार ने प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के वर्तमान में स्वीकृत कुल पदों में उन पदों को सहायक आचार्य के वेतनमान में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है, जो फिलहाल खाली हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों के कुल 4,401 पद मंजूर हैं, जिनमें वर्तमान में इंटर प्रशिक्षित उर्दू के 730 सहायक शिक्षक ही कार्यरत हैं। सोरेन सरकार ने अब इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों के पदों को डाइंग पोस्ट घोषित करते हुए खाली पदाें पर नियुक्ति नहीं करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के साथ ही यह पद धीरे-धीरे खुद ही समाप्त हो जाएंगे। दूसरी ओर अब आवश्यकता के अनुसार सहायक आचार्य के वेतनमान में उर्दू शिक्षकों के नए पद सृजित किए जाएंगे। झारखंड के 510 उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के 1,033 पद पद सृजित किए जा रहे हैं। इसमें 92 पद उर्दू स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के शामिल हैं। इसपर प्रशासकीय पदवर्ग समिति की मंजूरी लेने की कार्रवाई चल रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें झारखंड: सीएम सोरेन 20 जनवरी को खूंटी में अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के अकाउंट में रुपये करेंगे ट्रांसफर