मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों की तस्वीर को मौजूदा सरकार ने बदलने का काम किया है।
प्रदेश में कई ऐसे शहर थे जहां पर 24 घंटे बिजली एक सपना था, कई बड़े शहरों में दोपहर में हर रोज बिजली की कटौती होती थी। लेकिन मोजूदा सरकार ने ना सिर्फ प्रदेश को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का काम किया है बल्कि हर घर स्वच्छ जल को भी पहुंचाने का काम किया है।
यही नहीं आज आलम यह है कि सरकार आज बिजली की किसी भी मांग को पूरा करने का दावा कर रही है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कहना है कि जितनी बिजली चाहिए मिलेगी। किसानों के लिए 5100 फीडर को अलग किया जा रहा है। सरकार किसानों के नलकूपों और को सौर ऊर्जा से चलाने की योजना बना रही है।
खुद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में अंधकार का युग था, लोगों के भीतर अविश्वास का माहौल था, एक के बाद एक घोटाले होते थे। लेकिन पिछले 10 साल में देश की तस्वीर बदली है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में अब सुरक्षा की गारंटी है।
उत्तर प्रदेश कई मायनों में पिछले सात सालों में नए युग की ओर आगे बढ़ा है। किसानों को प्रदेश की सरकार हर संभव मदद कर रही है। किसानों को एक तरफ जहां उनकी फसल का बीमा मिल रहा है तो दूसरी तरफ मुफ्त बिजली मिल रही है। किसान को बीज, खाद पानी के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए को कर्ज माफ करने के साथ किसानों को एक बड़ी राहत देने का काम किया है। किसानों के पिछले एक साल के नलकूपों के बिल को भी माफ कर दिया गया है। सरकार ने सभी निजी नलकूपों के बिल को माफ करने के साथ किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग