Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए एक से बड़े एक फैसले लेते रहते हैं। पंजाब के लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए भगवंत मान सरकार पूरी कोशिश करती है। मान सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जिसका लाभ लोगों को सीधा मिलता है।

Advertisement

इस बीच सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पंजाब के 2 और टोल प्लाजा बंद करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम मान ने खुद इसकी जानकारी दी है। इन दोनों टोल के बंद होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें टोल टैक्स के रूप में कोई पैसा अब नहीं देना पड़ेगा।

Advertisement

सीएम मान बोले- इंकलाब जिंदाबाद
सीएम भगवंत मान के एक्स (ट्विटर) पोस्ट के मुताबिक, लुधियाना से बरानला वाया सुधार रायकोट महिल कला के 2 टोल प्लाजा हैं। पहला गांव रकबा नजदीक मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खारिज कर दी। सीएम मान ने बताया कि ये दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे। इंकलाब जिंदाबाद..।

Advertisement

मान सरकार की योजनाओं से लोग खुश
सीएम मान बड़े और चौंकाने फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के हित में कई बड़े फैसले ले चुके हैं। स्कूल से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्रों में मान सरकार का डंका है। स्कूलों और अस्पतालों की तो कायपलट दी। लोगों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल रही है।

Advertisement

अब तक 12 टोल प्लाजा बंद
इससे पहले भी मान सरकार ने कई टॉल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे रोजाना सैकड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। उनसे टोल के नाम पर अब जबरन वसूली नहीं की जाती है। मान सरकार टोल प्लाजा की लूट को रोकने के लिए बेहद गंभीर है। अब तक पंजाब सरकार की तरफ से 12 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं।

Advertisement