Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की योजनाओं से प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं। भगवंत मान सरकार ने सभी वर्गों का बखूबी ध्यान रखा है। उनकी नीतियों का असर है कि सभी लोग बेहद खुश हैं। इस बीच भगवंत मान सरकार ने शिक्षा विभाग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

Advertisement

पंजाब की भगवंत मान सिंह सरकार के वित्तीय विभाग ने स्कूल अध्यापकों स्टाफ की पेंडिंग सैलरी जारी करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल के स्टाफ को फरवरी महीने के सैलरी नहीं मिली है। इस सैलरी को मार्च में जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

सरकार के इस फैसले से स्कूल के कई अध्यापकों और स्टाफों को फायदा होगा। उन्हें अब लंबित सैलरी मिलेगी। मान सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में खुशी की लहर है। पंजाब वित्तीय विभाग ने अतिरिक्त बजट प्रावधान जारी किया है। इसके तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल के स्टाफ के लिए 102 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है।

Advertisement

फरवरी महीने की सैलरी देने के आदेश जारी

ये राशि स्टाफ को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान दी जाएगी। बता दें कि स्कूल स्टाफ को फरवरी की सैलरी नहीं दी गई है, इसलिए सरकार ने उन्हें मार्च महीने में करोड़ों की राशि जारी की है। सरकार द्वारा इस राशि से स्टाफ को फरवरी महीने की सैलरी देने के आदेश जारी किए गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने खट्टर कलां में हाई-टेक 'सरदार भगत सिंह संग्रहालय' का किया उद्घाटन

सभी वर्गों पर भगवंत मान सरकार का ध्यान

मान सरकार सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में जोरदार काम कर रहे हैं। पंजाब के लोग बेहद खुश हैं। उनकी चिंता करने के लिए पंजाब सरकार खुद हैं। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक सभी का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- OPINION: दो साल बेमिसाल, भगवंत मान सरकार की नीतियों से लोग हो रहे सशक्त और खुशहाल