Punjab: विकास के क्षेत्र में पंजाब हर दिन इतिहास रच रहा है। लोगों के कल्याण के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आए दिन पंजाब सरकार लोगों को तोहफा पे तोहफा दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक और बड़ी सौगात दी है। इस योजना की शुरुआत होने से लोगों को अब कहीं भटकने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

इस योजना से लोगों के जीवन बहुत आसान हो गए है। पहले लोगों को अपना राशन लेने के लिए भटकना पड़ता था और काफी देर तक लाइन में लगनी पड़ती थी। लेकिन मान सरकार ने लोगों के लिए विशेष सुविधा लेकर आई है। अब लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

घर पर ही मिलेगा साफ राशन
सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घर-घर मुफ्त राशन योजना का शुभारंभ कर यह संदेश दिया है कि आम आदमी पार्टी हर वादा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को राशन के लिए अब कहीं जाना नहीं होगा, बल्कि घर पर ही साफ-सुथरा राशन मिलेगा।

24.49 लाख लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
समाज के हर वर्ग को सुविधाएं प्रदान करना और उनका उत्थान करना आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंजाब के लोगों को मुफ़्त और अच्छा राशन देना आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता है। इस योजना से पहले चरण में 24.49 लाख लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा। इससे राशन की चोरी रुकेगी, अब आप सरकार हर घर की दहलीज तक राशन पहुंचाएगी।

Advertisement

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोग बेहद खुश
भगवंत मान सरकार ने कुछ दिन पहले ही आपकी सरकार आपके द्वार योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत सरकार लोगों के द्वार तक पहुंच रही है। लोगों की समस्याओं को उनके घरों पर ही समाधान कर रही है। इससे पंजाब के लोगों में काफी खुशी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: बिल लाओ इनाम पाओ योजना से भगवंत मान सरकार को बड़ा फायदा, 2.12 करोड़ की हुई वसूली