Haryana Mahila Samridhi Yojana: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री महिलाओं करे आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को अपना बिजनेस कर स्‍वावलंबी बनाने लिए महिला समृद्धि योजना शुरू की है। आइए जानते हैं ये योजना क्‍या है और इस योजना का लाभ कैसे और कौन सी महिलाएं ले सकती हैं।

Advertisement

क्‍या है महिला समृद्धि योजना?

Advertisement

महिला समृद्धि योजना के तहत बेरोजगार महिलाओं को स्‍वयं का अपना रोजगार स्‍थापित करने के लिए सरकार 60,000 रुपये का लोन 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देती है। ये योजना अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं के लिए है, अनुसूचित जाति की महिलाएं कम ब्याज दर पर ऋृण लेकर स्‍वरोजगार यानी अपना कोई व्‍यापार या काम शुरू कर सकती हैं।

सरकार की इस योजना को शुरू करने का उद्देश्‍य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्‍त और सक्षम बनाना है और उनके सपनों को पूरा करना है। इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनललाइन आवेदन करना होता है।

Advertisement

ऐसे करें आवेदन
SC समुदाय की महिलाएं Haryana Mahila Samridhi Yojana के तहत आवेदन कर सकती हैं। इसकी अधिकारिक वेबसाइट विजिट करने पर महिला समृद्धि योजना का लिंक तैयार करना होगा। सारे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद डॉक्यूमेंट अटैच करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस फार्म में एक पासपोर्ट साइज फोटो भी अटैच करनी जरूरी होगी।

2023 में ही शुरू की गई है योजना
अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023 ने इसमें आवेदन भी कुछ दिन पहले आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा Mahila Samridhi Yojana Wikipedia वेबसाइट में योजना से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध है।

Advertisement

आवेदन करने लिए क्‍या है जरूरी?

इस योजना का लाभ लेने की इच्‍छुक महिलाओें का बैंक अकाउंट किसी बैंक में होना अति अवश्‍य होता है और उसमें एक निर्धारित धनराशि जमा भी होनी जरूरी है। इसके अलावा बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना भी जरूरी है। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के स्‍वावलंबन और उन्‍हें रोजगार देने के लिए ये योजना आरंभ की है। इसमें दसवीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।