Haryana News: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में घर के मुखिया का नाम बदलने की बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है। अगर किसी वजह से कोई गलत नाम जुड़ा हुआ है या नाम में किसी तरह की संशोधन की आवश्यकता हो गई है तो इससे हरियाणा के लोगों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा है।

Advertisement

इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से आधिकारी वेबसाइट पर परिवार पहचान पत्र में घर के प्रमुख के नाम में बदलाव का विकल्प जोड़ दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सरकार की इस पहल से हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जनता के लिए काम करने वाली सरकार का मतलब यही है कि वह लोगों की छोटी से छोटी समस्याओं का भी समाधान करे और उसपर ध्यान दे।

Advertisement

मेरा परिवार पोर्टल पर मिलेगी सुविधा
हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को दी गई इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कोई भी व्यक्ति इसके लिए निर्धारित पोर्टल meraparivar.haryana.gov.in पर रिक्वेस्ट जनरेट कर सकता है। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है और सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर वाले फोन को पास रखने की जरूरत है, ताकि ओटीपी वाली सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा सके।

Advertisement

योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचाने की पहल
कई बार लोगों से नाम लिखवाने में कुछ गलतियां हो जाती हैं। लेकिन, एक कल्याणकारी सरकार समझती है कि उसकी जिम्मेदारी सिर्फ ये नहीं है कि जनता के लिए योजनाएं लागू करे, बल्कि तमाम जनहित वाली योजनाओं का लाभ लोगों तक बिना किसी रुकावट के आसानी से पहुंचे भी, यह सुनिश्चित करना भी उसका फर्ज है।

Advertisement

नए-नए विकल्प जोड़ती रही है हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार ने लगातार कोशिश की है कि जनता की सुविधा के लिए इस वेबसाइट पर नए-नए विकल्प जोड़े जाएं, ताकि एक भी नागरिक को इसकी वजह से योजनाओं का लाभ मिलने में किसी तरह की कठिनाई न आए। इसलिए समय के साथ बदलाव की जो भी आवश्यकता पड़ती है, हरियाणा सरकार उसकी तामील के लिए हमेशा तत्पर रही है।

Advertisement

परिवार पहचान पत्र बन चुका है हरियाणा के लोगों की पहचान
हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत ही लोगों तक योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने के लिए किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से एक परिवार का पूरा डेटा ऐक्टिवेट किया जाता है और जो भी योग्य पात्र होते हैं, उन्हें उनके हित में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है।

Advertisement

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र की शुरुआत ही राज्य के सभी नागरिकों की प्रामाणिक और भरोसेमंद डेटाबेस तैयार करने के लिए किया है। यह डेटा लोगों की सहमति से जुटाई जाती है और प्रत्येक परिवार को 8 अंकों वाली यूनिक आईडी उपलब्ध करवाई जाती है।