Haryana News: हरियाणा सरकार ने देश के लिए समर्पित नागरिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए बहुत ही बड़ी पहल की है। बात जब भी देश की सुरक्षा की आती है तो हरियाणा के जवान सीना तानकर मोर्चे पर खड़े नजर आते हैं।
ऐसे में किसी संवेदनशील सरकार का भी यह पहला दायित्व है कि वो उन जवानों और उनके परिवारों के हितों को को कभी अनदेखी न करे। इसी नजरिए से नायब सिंह सैनी सरकार ने शहीद सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के परिवारों को 50 लाख रुपए की जगह 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है।
बलिदानियों के सम्मान के प्रति समर्पति हरियाणा सरकार
देश की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर जान गंवाने वाले जांबाजों के परिवारों के लिए यह महज वित्तीय सहायता नहीं है। यह देश के लिए उन परिवारों के त्याग और बलिदान को सम्मानित करने का भी एक माध्यम है और यह मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों की हौसला अफजाई का एक रास्ता भी है।
नायब सैनी सरकार का हाथ, हर वीर जवान के साथ
हरियाणा सरकार के इस फैसले में शामिल लाभार्थियों में सेना, नौसेना और वायु सेना के वे कर्मी शामिल हैं जो युद्ध या ऑपरेशन, ऑपरेशनल क्षेत्रों, आतंकवादी या उग्रवादी हमलों, सीमा पर झड़पों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में वीर गति को प्राप्त हुए हैं।
हरियाणा सरकार यह वित्तीय सहायता उन वीरों के परिवारों को देगी, जिन्होंने अपने वास्तविक आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। अनुग्रह राशि बढ़ाने का निर्णय देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन बहादुरों के परिवारों का समर्थन करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दिखाती है।
स्वतंत्रता सेनानियों और आपातकाल पीड़ितों का भी रखा ध्यान
सिर्फ देश के लिए शहादत देने वाले सैन्यकर्मियों के लिए ही नायब सिंह सरकार ने नहीं सोचा है। इसने हाल ही में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों के साथ-साथ आपातकाल के पीड़ितों के अलावा मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन में भी बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री ने की है।
इस फैसले के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को अब 25,000 की जगह 40,000 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं आपातकाल के पीड़ितों के अलावा मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन अब बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दी गई है। अभी इन्हें 15,000 रुपए की पेंशन मिल रही है। सीएम की ओर से जानकारी दी गई है कि नई पेंशन 1 जुलाई, 2024 से ही लागू हो रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान