Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की ओर से मकान मालिकों को राहत भरी खबर मिली है। राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में स्टिल्ट के ऊपर चार मंजिलों के निर्माण पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के आदेश के संबंध में अपने पुराने फैसले को जनहित में बदला है।
हरियाणा सरकार के इस कदम से अब लोगों को स्टिल्ट प्लस चार मंजिलों के निर्माण की अनुमति मिल गई है, जो कि प्रदेश के लाखों लोगों के लिए बहुत ही सुकून देने वाला कदम माना जा रहा है।
हरियाणा सरकार का जनहित में बड़ा कदम
हरियाणा में स्टिल्ट+4 का मसला बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। इसको लेकर कुछ आपत्तियां भी थीं, लेकिन राज्य सरकार ने ज्यादातर लोगों के हितों को देखते हुए यह कदम उठाकर उन्हें बहुत ही बड़ी राहत देने का काम किया है। इस फैसले के साथ ही अब ज्यादातर क्षेत्रों में स्टिल्ट + 4 मंजिलों के निर्माण की अनुमति मिल गई है।
समावेशी और सहयोगी सोच के साथ बदला गया फैसला
मान लीजिए कि किसी यूनिट में 18 लोग रहते हैं, तो वहां स्टिल्ट के साथ चार मंजिल तक निर्माण की अनुमति होगी। हालांकि, इसकी वजह से स्थानीय स्तर पर किसी तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो, इस वजह से सरकार ने इसमें पड़ोसियों की सहमति को भी जरूरी बताया है।
सभी पहलुओं को ध्यान पर रखकर उठा गया कदम
नायब सिंह सरकार का पूरा मकसद आम लोगों की जिंदगी को और भी आसान बनाना है। लेकिन, इसकी वजह से कोई अन्य मुश्किलें न खड़ी हों, इसका भी ध्यान रखा गया है। यही देखते हुए 250 गज के छोटे प्लॉट पर बेसमेंट बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।
शहरी क्षेत्रों में निर्माण की स्थिति को मिली पूरी स्पष्टता
इस तरह से राज्य सरकार ने एक ही झटके में मकान मालिकों के बंधे हुए हाथ खोल दिए हैं और उनकी चिंताओं को दूर करते हुए शहरी क्षेत्रों में निर्माण की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
संवेदनशील सरकार, सकारात्मक सोच
यह कदम एक महत्वपूर्ण बदलाव और सरकार के लचीले रुख का उदाहरण है, जो जनता की प्रतिक्रिया के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सामुदायिक हितों के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे शहरी जीवन को और भी सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी।
साथ ही इस परिवर्तन से शहरी विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। क्योंकि, इससे निर्माण के अधिक लचीले विकल्प उपलब्ध होंगे और यह भी सुनिश्चित होगा कि आवश्यक अनुमतियों और नियमों का पालन किया जाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग