Happy Two Years Bhagwant Mann Government: पंजाब में आज भगवंत मान सरकार के दो साल पूरे हो गए। इन दो सालों में भगवंत मान सरकार ने कई काम किए हैं। मान सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे पंजाब के लोगों को मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी, कृषि से लेकर तमाम क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
लोगों के कल्याण के लिए मान सरकार कई कदम उठा चुकी है। दो साल पूरे करने के शुभ अवसर पर सीएम भगवंत मान ने कई सौगातें दी हैं। सीएम मान ने खेतीबाड़ी कॉलेज का उद्घाटन किया। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पंजाब की स्थिति बेहद खस्ताहाल थी।
लोगों को मिल रही मुफ्त और बेहतर शिक्षा
सीएम मान ने अस्पतालों का कायापलट कर दिया। लोगों को अब अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल रहा है। सड़क हादसा होने पर सड़क सुरक्षा बल उन्हें अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। शिक्षा क्रांति आने से लोगों को मुफ्त और बेहतर शिक्षा मिल रही है। किसानों के हित में लगातार फैसले लेते रहते हैं।
50 करोड़ की लागत से कॉलेज का उद्घाटन
मान सरकार की नीतियों के चलते किसान बेहद खुशहाल हैं। खेती करने के तरीके बदले हैं। किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मान सरकार ने जिस कॉलेज का उद्घाटन किया है, उसका बजट 50 करोड़ का है। जिसमें से 35 करोड़ रुपये इमारतें पर लगेंगे। अभी 24 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं।
पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह कंट्रोल
कॉलेज खुलने से भारी संख्या में रोजगार पैदा होगा। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले ये लगता था कि ऐसा कैसे होगा, लेकिन आज ऐसा हो रहा है। पंजाब के लोग खुशहाल हैं। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से कंट्रोल में है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने खट्टर कलां में हाई-टेक 'सरदार भगत सिंह संग्रहालय' का किया उद्घाटन
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके