Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान की योजनाओं से हर वर्ग के लोग खुश हैं। खासतौर से युवाओं को इस सरकार में नई दिशा मिली है। उन्हें मान सरकार ने रोजगार से जोड़ा है। पंजाब के युवा अब रोजगार से जुड़ रहे हैं। इससे वे सशक्तीकरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान छह देशों के राजदूतों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य पंजाब में युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार पैदा करना है। जिससे युवा सशक्त हो। वे प्रगति की पथ पर आगे बढ़ सके। रोजगार के साथ-साथ युवाओं को खेल की दुनिया में भी आगे बढ़ा रहे हैं।
युवाओं के रोजगार के लिए आएंगे विदेशी निवेश
सीएम मान ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा जल्द ही पूरा होने होने वाला है। इससे खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिलेगा। वे अच्छे से खेल के गुर सिख सकेंगे। साथ ही उन्होंने 6 देशों के प्रतिनिधियों को पंजाब में निवेश करने का आग्रह किया है। जिससे युवाओं के लिए और रोजगार पैदा हो सके।
आम लोगों को अच्छा माहौल देने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध
वे कृषि और पशुपालन पर भी काफी गंभीर बातें की। उन्होंने कहा कि पंजाब में विदेशी निवेश आता है तो किसानों के लिए वरदान साबित होगा। किसानों को खेती करने में काफी सहुलियत होगी। पंजाब सरकार के आंकड़े के मुताबिक, महज 20 महीने में 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। पंजाब सरकार आम लोगों को अच्छा माहौल और हर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 461 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग