Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए भगवंत मान सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। हाल ही में भगवंत मान सरकार द्वारा उठाए गए इस नेक कदम से कई लोगों को बेहद फायदा पहुंचने वाला है।

Advertisement

वैसे तो भगवंत मान सरकार हर घर को 300 यूनिट तक फ्री बिजली दे रही है। लेकिन सरकार के इस कदम से कई परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्हें पंजाब में अब सस्ती बिजली मिलने वाली है। उन्हें अब पहले की तरह अधिक पैसे नहीं देने होंगे। इसके लिए भगवंत मान सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

पंजाब के इतिहास में हुआ पहली बार
पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकार ने किसी चीज को प्राइवेट सेक्टर से खरीदकर जनता को सौंपा हो। इससे पहले की सरकारों ने सरकारी परियोजनाओं को प्राइवेट सेक्टर के हाथों बेच दिया करती थी, लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिन्होंने प्राइवेट सेक्टर से खरीदा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार का आबकारी नीति में बदलाव का प्रस्ताव, शराब ठेकेदारों को मिला ये विकल्प

लोगों को अब सस्ती दरों पर मिलेगी बिजली
भगवंत मान सरकार के इस कदम से पंजाब में बिजली क्रांति आ गई है। सरकार ने 540 मेगावाट का पावर प्लांट खरीदकर लोगों को सौंप दिया है। इस पावर प्लांट को पंजाब सरकार चलाएगी। प्राइवेट सेक्टर द्वारा कोई मुनाफा नहीं हो रहा था और जो बिजली उत्पादन किया जा रहा था वह महंगा था। अब पंजाब के लोगों को सस्ती दरों पर बिजली मिलेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब की भगवंत मान सरकार साइबरस्पेस में 'डीप फेक' सूचना की पहचान करने और प्रसार को रोकने के लिए की ये पहल

लोगों के कल्याण के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध
लोगों की कल्याण के लिए भगवंत मान सरकार शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। पंजाब के लोगों को कोई दिक्कत ना हो, यही भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता है।