ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा (OHMS) और ओडिशा होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा (ohms) कैडर के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने ओडिशा OAMS और OHMS कैडर को संबंधित वेतन संशोधन के साथ पुनर्गठित किया है।
इस संशोधन के बाद ओएएमएस कैडर में बेस स्तर पर 462 पदों के साथ कुल संख्या 728 और ओएचएमएस कैडर में बेस स्तर पर 399 पदों के साथ 630 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा एक अधिकसूचना जारी की गई है जिसमें ओएएमएस कैडर के लिए ओआरएसपी नियमों के तहत लेवल -12 के वेतन मैट्रिक्स में पहले प्रमोशन में 228 पद होंगे।
इसके अलावा लेवल-12 के वेतन मैट्रिक्स में दूसरे प्रमोशन के लिए 35 पद रखे जाएंगे। वेतन स्तर 13 में डिप्टी डॉयरेक्टर की संख्या बढ़ाकर दो कर दी जाएगी। कैडर में चौथा प्रमोशन वेतन स्तर - 14 में ज्वाइंट डॉयरेक्टर का पद होगा।
संशोधित कैडर में एक ज्वाइंट डॉयरेक्टर, दो डिप्टी डॉयरेक्टर 35 डीएएमओ/ डिप्टी सुप्रीटेन्डेंड /सीएमओ, 228 वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) और 462 एएमओ शामिल हैं।
इसी तरह ओएचएमएस संवर्ग में ओआरएसपी नियमों के तहत लेवल-12 के वेतन मैट्रिक्स में प्रथम प्रमोशन में 196 पद होंगे। कैडर में अधिक प्रमोशन के अवसर खोलने के लिए वेतन स्तर -13 में डिप्टी डॉयरेक्टर के पदों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है।
कैडर में चौथा प्रमोशन वेतन स्तर -14 में जवाइंट डॉयरेक्टर का पद होगा। संशोधित कैडर में एक संयुक्त निदेशक, दो उप निदेशक, 32 डीएचएमओ/उप अधीक्षक/सीएमओ, 196 वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (एचएमओ) और 399 एचएमओ शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग