Odisha News: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पिछड़े जिलों में 18 डिग्री कॉलेज खोलने की बड़ी घोषणा की है। सीएम नवीन पटनायक ने गुरुवार को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से शैक्षिक रूप से पिछड़े 10 जिलों में 18 डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि इन जिलों में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। जो कॉलेज हैं वो या तो निजी या स्व-वित्तपोषित हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि सभी नए सरकारी कॉलेज आर्ट स्ट्रीम में डिग्री शिक्षा प्रदान करेंगे। ये ब्लॉक गजपति, गंजम, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगढ़ा और सुंदरगढ़ जिलों में हैं।
अब डिग्री कॉलेज की संख्या हो जाएगी 18
ओडिशा सरकार ने कहा कि इस कड़े कदम का उद्देश्य शैक्षिक रूप से पिछड़े जिलों में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में सुधार करना है। इसके साथ ही राज्य में सरकारी डिग्री कॉलेजों की संख्या 67 हो जाएगी।
49 सरकारी कॉलेजों में से केवल 12 फीसदी राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में
बता दें कि पिछले शैक्षणिक सत्र तक नवीन सरकार ने राज्य में सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेज खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन तब सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों की संख्या 49 थी। अब 18 डिग्री कॉलेज खुलने से इसकी संख्या 67 हो जाएगी। सरकारी कॉलेजों का शहरी और ग्रामीण वितरण भी अनुरूप नहीं था। आंकड़ों के मुताबिक 49 सरकारी कॉलेजों में से केवल 12 फीसदी राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में हैं।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर के साथ ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी परियोजना का शुभारंभ करके मचाने वाले हैं धमाल
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग