ओडिशा सरकार अबदाना स्कीम और अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों की दी जाने वाली सुविधाएं बेहतर करने जा रही है। ओडिशा की 'अबदाना' योजना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसके तहत वरिष्ठजनों को 13 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
जनसंख्या वृद्धि के बीच अगले 12 वर्षों के दौरान ओडिशा में बुजुर्गों की संख्या 5.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में बुजुर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार एक व्यापक योजना पर विचार कर रही है। इसके साथ ही अधिक वृद्धाश्रम स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।
अबदाना स्कीम
ओडिशा की 'अबदाना' योजना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके जरिए बुजुर्गों को 13 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसमें वृद्धाश्रम, डे सर्विस सेंटर, वृद्धावस्था विकलांगता केंद्र, व्हील पर स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक सेवा, हेल्पलाइन और परामर्श सेवाएं, सर्जरी। और सहायक उपकरण, राज्य पुरस्कार, एसएचजी को मजबूत करना, देखभाल करने वालों का प्रशिक्षण, संवेदीकरण और जागरूकता, अनुसंधान और दस्तावेजीकरण और नीति लक्ष्यों के कार्यान्वयन की समीक्षा शामिल है।
अटल वयो अभ्युदय योजना
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) को लागू कर रहा है।
इससे पहले पिछले साल ओडिशा से राज्य भर के जिला मुख्यालयों में अधिक वृद्धाश्रम बनाने और प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय (ULB) में एक वरिष्ठ नागरिक घर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग