ओडिशा में चिकित्सा सुविधाओं की आमजन तक व्यापक स्तर पर पहुंच हो इसके लिए बीजेडी नेतृत्व वाली सीएम नवीन पटनायक सरकार अस्पतालों में कैशलेस सुविधा को बढ़ावा दिया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि अब तक राज्य के 90 प्रतिशत आबादी को कैशलेस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण के रूप में बीजेडी सरकार ने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का भी कदम उठाया है। सरकार ने अब बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का तीसरा चरण शुरू किया है, जिसके तहत आयकर दाताओं और सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर शेष आबादी को कवर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "बीएसकेवाई का तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं,जिसके तहत राज्य के रामीण क्षेत्रों के सभी छूटे हुए परिवारों को गंभीर बीमारियों के लिए निजी अस्पतालों में कैशलेस देखभाल का आश्वासन दिया जाएगा। इसके तहत ओडिशा के सभी ग्रामीण परिवार (नियमित सरकारी कर्मचारियों और आयकरदाताओं को छोड़कर), जो वर्तमान में BSKY के अंतर्गत नहीं आते हैं, 'बीएसकेवाई नबीन कार्ड' प्राप्त करने के पात्र होंगे।"
'बीएसकेवाई आयुष्मान भारत से बेहतर'
बीजू जनता दल सरकार सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत का हिस्सा बनने से इनकार कर रही है। राज्य सरकार का तर्क है कि बीएसकेवाई आयुष्मान भारत से बेहतर प्रदर्शन करने वाली योजना है। वहीं ओडिशा सरकार के स्वाथ्य योजना बीएसकेवाई के अनुसार, परिवार के सदस्य चिन्हित गंभीर बीमारियों के लिए राज्य के अंदर और बाहर दोनों सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष ₹5 लाख और परिवार की महिला सदस्यों के लिए ₹10 लाख तक की कैशलेस देखभाल के हकदार हैं।
सीएम ने कहा कि नई योजना के साथ ओडिशा के लोगों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का वादा भी पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने इसे एक अनूठा मॉडल बताते हुए कहा कि ओडिशा के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यापक स्तर तक पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। ओडिशा में कोई भी परिवार गंभीर बीमारियों के लिए उच्च व्यय को पूरा करने के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण असुरक्षित नहीं रहेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग