ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार ने एक बड़े प्रस्ताव को मंजूरी है। सीएम पटनायक ने एमबीपीवाई में 4 लाख और लाभार्थियों को शामिल करने संबंध प्रपोजल को मंजूरी दी है। 4 लाख नए लाभार्थियों को शामिल करने से सरकारी खजाने पर 190.20 करोड़ रुपये का खर्च पड़ेगा।
बता दें अगस्त में इस योजना के तहत 4.13 लाख लाभार्थियों को शामिल करने की मंजूरी दी थी। सीएम नवीन पटनायक ने सामाजिक सुरक्षा योजना मधु बाबू पेंशन योजना (एमबीपीवाई) के तहत चार लाख और लाभार्थियों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे लाभार्थियों की संख्या 32.75 लाख से बढ़कर 36.75 लाख हो जाएगी।
इन नए लाभार्थियों को जोड़ने से अतिरिक्त 190.20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने पिछले साल अगस्त में इस योजना के तहत 4.13 लाख लाभार्थियों को शामिल करने की मंजूरी दी थी।
सीएम पटनायक ने कुछ समय पहले कई क्षेत्रों को दौरा भी किया था जिसके बाद उन्होंने 5टी के चेयरमैन वीके पांडियन से बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने एमबीपीवाई के तहत कवर करने की अपील की थी। वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं, दिव्यांग व्यक्ति, अविवाहित महिलाएं, एड्स और कुष्ठ रोगी, तलाकशुदा महिलाएं, ट्रांसजेंडर, कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चे इस योजना के तहत कवर किए गए हैं।
जानें किसको मिलती है पेंशन
- 79 वर्ष की आयु तक के लाभार्थी 500 रुपये मासिक पेंशन
- 80 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को 700 रुपये पेंशन
- 40 प्रतिशत से 59 प्रतिशत तक विकलांगता वाले व्यक्ति 500 रुपये मासिक पेंशन
- 60 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोगों को 700 रुपये
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान