ओडिशा में ओद्योगिक विकास को लेकर बीजद सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। पटनाक सरकार अब पश्चिमी ओडिशा में इंडस्ट्रियल इंफ्रस्टक्चर को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है। एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने कहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी ओडिशा में दूसरा औद्योगिक केंद्र बनेगा। उन्होंने राज्य सरकार के प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में बीजेडी सरकार ने एक्सप्रेसवे के साथ बीजू आर्थिक गलियारा बनाया। जिसके बाद कई निवेशकों ने प्रतिष्ठान स्थापित करने में रुचि दिखाई है।

Advertisement

पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा औद्योगिक ओडिशा का प्रतिनिधि है। कई औद्योगिक घरानों ने संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जैसी जगहों पर अपनी परियोजनाएं स्थापित करने की घोषणा की है। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने इस हफ्ते बुधवार को कहा कि ओडिशा सरकार राज्य में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

झारसुगुड़ा में पहली बार आयोजित किए जा रहे सीआईआई एंटरप्राइज कार्यक्रम में प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने कहा झारसुगुड़ा एक दशक से राज्य में विनिर्माण उद्योगों का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा, "झारसुगुड़ा औद्योगिक ओडिशा का प्रतिनिधि है। कई औद्योगिक घरानों ने संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जैसी जगहों पर अपनी परियोजनाएं स्थापित करने की घोषणा की है। प्रत्येक राज्य स्तरीय एकल खिड़की बैठक में स्वीकृत कम से कम चार-पांच परियोजनाएं पश्चिमी जिलों में आने वाली हैं।"

Advertisement

पद्मपुर जिले में शामिल होंगे ये ब्लॉक
नए जिले में पद्मपुर और बारपाली एनएसी सहित बारपाली, गैसिलेट, बीजेपुर, पाइकमाल, झारबंधा और पद्मपुर ब्लॉक शामिल होंगे। इसकी आबादी करीब 7 लाख होगी।