Punjab: पंजाब के विद्यालयों में छात्र- छात्राओं को गणित और विज्ञान की पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों से कोई ओर काम नहीं लिया जाएगा। 19000 शासकीय स्कूलों में तैनात इन शिक्षकों का काम कल बच्चों को पढ़ाना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि इन शिक्षकों से केवल पढ़ाने का काम लिया जाएगा।
इस प्रकार शिक्षकों को स्कूलों में न तो किसी फंड वितरण कमेटी का कार्य दिया जाए और न ही स्कूल में होने वाली किसी अन्य गतिविधि का इंचार्ज बनाया जाएगा। विभाग का सोचना है कि अध्यापकों पर दूसरे कामों के बोझ की वजह से स्टूडेंट्स को पूरा समय नहीं दे पाते। ऐसे में केवल सिलेबस पूरा करने तक का ही शिक्षक लक्ष्य रखते है,लेकिन अगर शिक्षकों को काेई दूसरा कार्य नहीं दिया जाएगा तो शिक्षक स्टूडेंट्स को पूरा समय दे सकेंगे।
पंजाब के शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि स्कूलों के पास कई प्रकार के फंड होते है। जिन में खेल और शिक्षा फंड प्रमुख है। जब इस विषय के शिक्षकों को इंचार्ज बनाया जाता है,तो वह इसी काम में उलझे रहते है। इन विषयों के छात्रों को अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होती है।इस लिए इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें Punjab News: पंजाब के मंत्रियों और विधायकों को मिलेगी नई गाड़ियां, अब नए वाहनों से होंगे दौरे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग