दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी के बेसहारा बुजुर्गों को जल्द एक नया तोहफा देने वाले हैं। दिल्ली सरकार बेसहारा बुजुर्गों को पांचवा ओल्ड एज होम सौंपने वाली है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये ओल्ड एज होम का निर्माण दिल्ली के पश्चिम विहार में पूरा हो चुका है।
दिल्ली के इस नए ओल्ड एज होम को सावित्री बाई फूले संस्था को संचालन के लिए दिया जाएगा। आप सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस नए ओल्ड एज होम में 96 बुजुर्गों के रहने की क्षमता है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ओल्ड एज होम के औपचारिक रूप से संचालन के लिए मंजूरी दे दी है।
जल्द ही दिल्ली के उपराज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद इसका संचालन शुरु हो जाएगा।
इस नए ओल्ड एज होम के शुरू होने के बाद दिल्ली में वृद्धाआश्रम की कुल संख्या पांच हो जाएगी। जिसमें 505 बेसहारा बुजुर्गों के रहने की क्षमता है।
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के बुजुर्गो को 2019 से मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा के तहत तीर्थ भी करवा रही है। सीएम केजरीवाल दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों के बेटे श्रवण कुमार बनकर उन्हें निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने जैसा नेक काम भी कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग