ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार राज्‍य के विकास और इन्‍फ्रास्‍टक्‍चर को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ओडिशा राज्‍य में कई विश्‍व स्‍तर के खेल स्‍टेडियम पहले से ही हैं जिसमें भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम, कटक में बाराबती क्रिकेट स्टेडियम और कई अन्य शामिल हैं। वहीं ओडिशाा को जल्‍द ही एक और फुटबॉल स्‍टेडियम की सौगात मिलने वाली है। स्‍टेडियम के अलावा राज्‍य को एक नए फ्लाईओवर और एक नए रेलवे स्‍टेडियम की सौगात मिलने वाली है।

Advertisement

ये जानकारी रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देते हुए दी। उन्‍होंने बताया दी। उन्‍होंने बताया पूर्वी राज्य कटक में एक नया फुटबॉल स्टेडियम स्‍थापित होने जा रहा है। कटक जिले में एक फ्लाईओवर सहित एक फुटबॉल स्टेडियम के विकास और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने टिगिरिया ब्लॉक में एक फुटबॉल मैच में भी भाग लिया और कटक के पंचगांव क्षेत्र में एक फुटबॉल स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए।

Advertisement

इसके अलावा मंत्री ने बताया स्‍टेडियम के अलावा घण्टीखाल में फ्लाईओवर भी स्वीकृत किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि राजथगढ़ और घंटीखाल रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

गौरतलब है कि ओडिशा ने पिछले साल 9 जून से 18 जून तक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 'हीरो इंटरकांटिनेंटल कप' की मेजबानी की थी। चार देशों के फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की थी।

Advertisement

वहीं मई 2023 में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इंटरकांटिनेंटल कप से पहले भुवनेश्वर में तीन फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र जिनमें ओडिशा फुटबॉल अकादमी, भुवनेश्वर फुटबॉल अकादमी और कैपिटल एरेना फुटबॉल का उद्घाटन किया था।

90 करोड़ रुपये की लागत से विकसति किए गए इस स्‍टेडियम में सुविधाओं में कुल छह फीफा-प्रमाणित पिचें हैं, जिनमें पांच प्राकृतिक और एक सिंथेटिक फुटबॉल मैदान, एलईडी फ्लड लाइट, खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम, गैलरी, जिम, कोच रूम और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।