दिल्‍ली में मंगलवार से ऑटोरिक्‍शा बुकिंग ऐप नम्‍मा यात्री की शुरआत हो चुकी है। दिल्‍ली सरकार की पहल पर ऑटो ड्राइवर्स और यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए इस नम्‍मा यात्री ऐप के बारे में जानकारी दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी।

Advertisement

देश की राजधानी में नम्‍मा यात्री ऐप की शुरूआत क‍रते हुए परिवहन मंत्री ने कैलाश गहलोत ने कहा 'मैं नम्‍मा यात्री की टीम को दिल्‍ली में उनकी शुरूआत के लिए बधाई देता हूं। ये ऐप हमारे ऑटो ड्राइवरों को सशक्‍त बनाने और दिल्‍ली शहर के परिवहन पारिस्थितिकी तंत्री को समृद्ध बनाने का ये काम सराहनीय है।"

Advertisement

मंत्री ने कहा "मुझे लगता है कि यह ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) द्वारा एक अच्छी पहल है, और यह ड्राइवरों और अन्य लोगों को एक ही प्‍लेटफार्म पर लाएगा। मंत्री ने कहा ड्राइवर खुश हैं, और उन्हें आसानी से ग्राहक मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को भी आसानी होगी इससे आप आसानी से ऑटो बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि आज से ही नम्मा यात्री ऐप की सेवाएं शुरू हो चुकी है।"

Advertisement

मंत्री ने कहा मैं ऑटो और टैक्सी चालकों से अपील करूंगा कि वे नम्मा यात्री मोबिलिटी ऐप का उपयोग करें क्योंकि इसमें कोई कमीशन नहीं है और किराया यात्री द्वारा सीधे ड्राइवर को भुगतान किया जाता है।

गौरतलब है कि नम्मा यात्री ऐप ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) द्वारा समर्थित है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है। इसका मकसद छोटे खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल कॉमर्स का फायदा उठाने मे मदद करने के लिए सुविधा देना है।