'नर्मदा जयंती' के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमरकंटक पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने पहले अमरकंटक में मैया के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के मंगल के लिए कामना की। इसके बार डॉ मोहन ने अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत 55 करोड़ 24 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ने पहले अमरकंटक में मैया के दर्शन किए इसके बादयहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत करोड़ों के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करते हुए सीएम ने कहा इस कार्य से नर्मदा नदी स्वच्छ बनी रहेगी।
इस मौके पर सीएम मोहन ने कहा मां नर्मदा की कृपा सदैव प्रदेशवासियों पर बनी रहे, मैया के चरणों में यही प्रार्थना है। त्वदीय पाद पंकजम् नमामि देवी नर्मदे...
इससे पहले सीएम ने मां नर्मदा जयंती के मौके पर पवित्र नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में दर्शन और पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की प्रार्थना की और बाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी।
बता दें अमरकंटक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा अनूपपुर जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित निर्मित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों पर 55 करोड़ 24 लाख 01 हजार रुपये की खर्च किए गए हैं। मध्य प्रदेश सीएम ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया उसमें लोक निर्माण विभाग सेतु में 306.66 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के चैड़ार नाला पर निर्मित पुल, 240.29 लाख की लागत से कोतमा-निगवानी-बिजुरी मार्ग के लटगुड़ा नाला पर निर्मित पुल का निर्माण कार्य।
इसके अलावा 1083.79 लाख की लागत से जैतहरी-सिवनी-सेमरवार मार्ग के हसियां नाला पर निर्मित पुल, 898.33 लाख की लागत से राजेन्द्रग्राम-जैतहरी-कोतमा मार्ग में सोन नदी (महुदा घाट) पर निर्मित पुल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (कार्यालय नगर परिषद अमरकंटक) अंतर्गत 2115 लाख की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 376.26 लाख की लागत से बनाए गए 10 कक्षों के शा.उ.मा.वि. बेलडोंगरी तथा 403.68 लाख की लागत से बनाए गए।
इसके अलावा आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास जैतहरी, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट तथा 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में बनाए गए ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान