MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के तकरीबन 224 करोड़ रुपये के चेक आधिकारिक परिसमापक और हुकुमचंद मिल के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपे।
इंदौर में आयोजित 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाई-बहनों की वर्षों की तपस्या और उनके कई सालों के सपनों और संकल्प परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर बीजेपी की नई सरकार और नए सीएम और प्रदेश में ये मेरा पहला सर्वाजनिक कार्यक्रम है।
पीएम ने आगे जोड़ते हुए कहा कि मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए ऐसे कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिलना यह मेरे लिए संतोष का विषय है।इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक मिल मजदूर के परिवार से आने के नाते मैं ये पीड़ा अच्छे से समझ सकता हूं कि मिल में काम करने वाले मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया,तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया था। इस फैसले ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों के उल्लास को और बढ़ा दिया है. आज का यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है,सुशासन दिवस है, एमपी के साथ अटल जी का संबंध हम सब जानते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं। मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माताएं-बहनें, महिलाएं, और मेरे किसान भाई-बहन, यही चार जातियां हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर नगर निगम द्वारा खरगोन जिले के ग्राम समराज और आशुखेड़ी में स्थापित किए जा रहे 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास भी किया।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति