MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुधवार की रात दिए गए निर्देशो को अमलीजामा पहनाते हुए जिला प्रशासन ने गुरूवार को बुदनी की दिव्यांग बहन सायरा बानो को ट्राई साइकिल दी गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम यादव ने देर रात भोपाल में विभिन्न स्थानों पर निराश्रित लोगों और अस्पताल परिसर में निवास कर रहे नागरिकों से भेंट की थी। परिजन के उपचार के लिए भोपाल आई इनमें से एक सायरा बानो से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निसंकोच अपनी बात कहने को कहा। इस पर बुदनी निवासी सायरा ने मुख्यमंत्री को कहा था कि यदि उसे ट्राई साइकिल मिल जाए तो उसका जीवन आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सायरा को जब बहन कहा तो सायरा की आंखें नम हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सायरा को ट्राई साइकिल आज ही मिल गई है। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल करते हुए आज सायरा को ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान