MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं। लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस का प्रयास है कि जिले से लेकर अनुभाग एवं थाना स्तर पर भी ऐसे भवन जल्द बनें, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग