MP News: मध्यप्रदेश सरकार दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण को लेकर संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों से मिलकर उनसे चर्चा की। इस दौरान कम यादव ने 175 दिव्यांग जनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सीएम यादव ने इस दौरान डोनेशन के लिए रेडक्रॉस एप का भी शुभारंभ किया। इंदौर दौरे के दौरान सीएम यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
पहली बार इंदौर में बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान सीएम यादव ने लगभग 428 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। सीएम यादव इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
तेज गति से बढ़ने वाले शहरों में शामिल लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी
सीएम यादव ने कहा कि यह प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि दुनिया के सबसे तेज गति से बढ़ने वाले नगरों में लोकमाता अहिल्या बाई की नगरी इंदौर शामिल है। लोकमाता अहिल्या बाई ने अपना पूरा राज्य महादेव को समर्पित कर एक सेविका बन आदर्श जीवन व्यतीत किया। वे होलकर वंश की सम्राज्ञी थीं। लेकिन उन्होंने पूरे देश में धार्मिक स्थानों का जीर्णोद्धार कराया, केदारनाथ, जमुनोत्री, गंगोत्री, रामेश्वरम, द्वारका, बनारस आदि तीर्थ स्थानों पर उनका योगदान आज भी दिखाई देता है। महाकाल की सवारी के लिए मुखौटों का उपहार देकर उज्जैन का भी विशेष मान बढ़ाया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान