MP News: नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने नीमच जिले के मनासा में करीब 34 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकर्पण किया। इतना ही नहीं, मनासा में 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।
इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले एक दशक में पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए हैं। मंत्री विजयवर्गीय कहा कि यह कार्य मनासा नगर परिषद द्वारा कराये जा रहे हैं।
नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की मदद से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में निर्धन वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर मनासा में 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन और अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह का लोकार्पण किया।
नीमच में 13.45 करोड़ रुपए के विकास कार्य
नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने नीमच में 13 करोड 45 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे कराये जायेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग