MP News: उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार मंगलवार को शुजालपुर पहुंचे। यहां 1 करोड़ 7 लाख 11 हजार रुपए से निर्मात कौशल विकास उत्कृष्टता केंद्र का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं, उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने शुजालपुर नगर में विभिन्न योजनांतर्गत राशि 18 करोड़ 23 लाख 24 हजार रुपए से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसके अंतर्गत लागत राशि 11 करोड़ 29 लाख 84 हजार रुपए से अमृत 2.0 योजनांतर्गत जल प्रदाय के विभिन्न घटकों के निर्माण कार्य शामिल है। शुजालपुर नगर में लागत राशि 1 करोड़ 70 लाख 31 हजार रुपए से अमृत 2.0 योजनांतर्गत जमधड़ नदी का कायाकल्प एवं रानी लक्ष्मीबाई पार्क के उन्नयीकरण का कार्य होगा।
वहीं, एसडीएमएफ द्वितीय चरण योजनांतर्गत लागत राशि 3 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपए से गेबियन वॉल घाट निर्माण एवं नगर के विभिन्न वार्डो में आरसीसी नालों का निर्माण होगा। कायाकल्प योजनांतर्गत लागत राशि 1 करोड़ 76 लाख 51 हजार रुपए से नगर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण होगा।
इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्रीपरमार ने कहा कि शुजालपुर विधानसभा विकास पथ पर अनवरत गतिमान है और शुजालपुर के विकास एवं कायाकल्प में हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मंच से बोलके हुए आगे कहा कि कौशल विकास उत्कृष्टता केंद्र (बांस वस्तु उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र) मध्यप्रदेश का पहला ऐसा कौशल विकास केंद्र होगा, जहां बांस की कलात्मक वस्तुओं का निर्माण होगा और यहां के प्रशिक्षणार्थी अब देश-प्रदेश में अपने हुनर का जौहर दिखाएंगे।
शुजालपुर, देश-प्रदेश में बांस से कलात्मक वस्तु सृजन का केंद्र बनेगा। यह केंद्र हमारे गौरवशाली परंपरागत ज्ञान के आधार स्तंभ को मजबूत करने का कार्य करेगा। श्री परमार ने कहा कि शहर के केन्द्र में स्थित होने के कारण यह नवीन कौशल विकास केंद्र प्रशिक्षणार्थियों के ज्ञानार्जन के लिए अत्यधिक उपयोगी एवं कौशल अनुरूप सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग