MP News: इंदौर के एसएसआईटीसी कॉलेज में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित मालवा उद्यमी और स्टार्टअप कॉनक्लेव का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।
मंत्री काश्यप ने कहा कि उद्योगपतियों को व्यावहारिक असुविधा होने पर उचित व्यवस्थाएं की जाएंगीं। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आज कान्क्लेव के माध्यम से जो जानकारी मेरे समक्ष आई है उसका निराकरण करने का भी पूरा प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान मंत्री काश्यप ने आश्वस्त किया कि आपको राज्य शासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। कॉन्क्लेव में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के संचालक एवं लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक रोहित सिंह ने राज्य शासन द्वारा एमएसएमई के लिये समय-समय पर दी जाने वाली सब्सिड़ी एवं योजनाओं की जानकारी के बारे में बताया।
मंत्री काश्यप ने एसजीएसआईटीएस प्रांगण में स्थित इनक्यूबेशन सेंटर के कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने उद्योगपतियों से मुलाकात भी की। कॉन्क्लेव में मालवा के उज्जैन, शाजापुर, सुसनेर, देवास और महू जिले से भी उद्योगपतियों ने भाग लिया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग