मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार ने लेखानुदान पेश किया। सीएम ने इसको लेकर एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का लेखानुदान समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Advertisement

एमपी विधानसभा में सोमवार (12 फरवरी) को 'मोहन' सरकार (Mohan Government) ने लेखानुदान लेकर आई। सरकार की ओर बताया गया कि इसे समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। विधानसभा में इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने सुशासन, संस्कृति, निरंतर विकास और लोगों की सेवा के आधार पर काम करने का संकल्प लिया है।

Advertisement

विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो लोग अग्निवीर योजना के माध्यम से सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए 360 घंटे की प्रशिक्षण योजना शुरू की जाएगी। वहीं राज्य के आर्थिक विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास दर पिछले एक दशक के भीतर बढ़ी है। सीएम ने कहा कि वर्तमान में एमपी की विकास दर 16 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement

ऊर्जा उत्पादन बढ़ा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन 4,000 मेगावाट से बढ़कर 29,000 मेगावाट हो गया है। राज्य में 5.5 लाख किमी लंबी गुणवत्तापूर्ण सड़कों का नेटवर्क है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पर है। सीएम ने आगे कहा कि 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ (कुंभ) मेला प्रदेश सरकार की एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले प्रदेश सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों के कल्याण और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेगी।

Advertisement