Regional Industry Conclave-2024 में MSME और स्टार्टअप सत्र में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंच से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10064 करोड़ निवेश से स्थापित होने वाली 61 इकाईयों का वर्चुअल लोकार्पण/भूमि पूजन किया था। इन इकाईयों में 10064 करोड़ का निवेश विभिन्न उद्योगपतियों द्वारा किया जायेगा, जिससे 17 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।
इस दौरान उन्होंने वर्चुअली झाबुआ के मेघनगर, इन्दौर के सांवेर, देवास, रायसेन के सांची, रीवा एवं नीमच में जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लगने वाले उद्योग की जानकारी ली एवं इस उपलब्धी के लिये सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी।
रीजनल इण्डट्री कॉनक्लेव-2024 में एमएसएमई और स्टार्टअप सत्र में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बिजनेस डायरेक्टरी का विमोचन किया था। डायरेक्टरी में सभी जिलों के एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर उद्योगों के विकास की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई थी।
उज्जैन में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव में एमएसएमई सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा था कि, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नया इतिहास बन रहा है। मंच पर बड़े-बड़े उद्योग ग्रुप के मालिक विराजित हैं, जो प्रदेश में 12170 करोड़ रुपये का निवेश कर 283 इकाईयों की स्थापना करेंगे, जिससे प्रदेश में 26 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।उद्योगपतियों द्वारा किये जा रहे निवेश से मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप 2047 तक विकसित प्रदेश बनेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने देश एवं विदेश से आये सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा था कि, मध्य प्रदेश अब भविष्य के लिये तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुसार 2047 तक देश के साथ ही प्रदेश भी विकसित प्रदेश बन समन्वित विकास करेगा। उद्योग लगाने के लिये मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये तैयार है। इंवेस्टर्स कॉनक्लेव एवं विक्रम व्यापार मेले जैसे आयोजन कर प्रदेश विकास की अग्रिम पंक्ति की ओर अग्रसर होगा।
ये भी पढ़े- Indore News: 'लोकतंत्र को कमजोर कर रही कांग्रेस', वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग