Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मल्हारगढ़ में भवानी माता मंदिर में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने राम जन्मभूमि में योगदान करने वाले कार सेवकों का सम्मान किया।
छोटे-छोटे बच्चों ने रामचरित मानस के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ में स्थित भवानी माता मंदिर का पुनर्निर्माण 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मंदिर को पुनः भव्य किले का रूप प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम सभी में अपार उत्साह है। मन बहुत भावुक है। गली-गली में राम के भजन चल रहे हैं। मंदिर भव्य बनाएंगे। यह बात आज सार्थक हो गई। भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। देवड़ा ने प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
डिप्टी सीएम ने मल्हारगढ़ में ही श्रीराम मंदिर पर राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की। श्री राम मंदिर पर ही अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।
डिप्टी सीएम ने थड़ोद फंटे पर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए एवं सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग