Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 जनवरी को लाडली बहनों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 10 जनवरी को 'लाडली बहना' योजना की धनराशि ट्रांसफर करेगी। साथ ही मोहन यादव सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम भी चलाएगी।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैंने मकर संक्रांति उत्सव के आसपास एक कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी आयोजित की है। जिसमें युवाओं को आकर्षित करने के लिए पारंपरिक खेल और अन्य गतिविधियां शामिल होंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- MP News: सीएम यादव 7 को आएंगे उज्जैन, 218 करोड़ 76 लख रुपए के 187 कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण