MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव एक और दो मार्च को उज्जैन में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम यादव यहां कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। ये प्रोजेक्ट भोपाल, उज्जैन और इंदौर समेत प्रदेश के 20 अलग-अलग जिलों में स्थापित होंगे।

Advertisement

ऐसा बताया जा रहा है कि इन 56 प्रोजेक्ट से 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश मध्य प्रदेश में आएगा। इतना ही नहीं, इन परियोजनाओं से 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव एक बड़ा निवेश सम्मेलन है।

Advertisement

इसमें अभी तक 35 कंपनियों से 74,711 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बनी है। ऐसा बताया जा रहा है कि समिट शुरू होने तक निवेश का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, इस समिट में भाग लेने के लिए 831 इन्वेस्टर्स के साथ-साथ 30 फॉरेन डेलिगेट्स भी शामिल होंगे।

Advertisement

ऐसा बताया जा है कि इन्हें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है। तो वहीं, इस बार प्रदेश की मोहन सरकार का फोकस अधिक से अधिक प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का है। इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और निवेशक को तवज्जो दे रही है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों।

निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ मोहन सरकार का फोकस बायर-सेलर मीट पर है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उपजों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

इसमें स्थानीय उत्पादकों को अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए आसानी से नेशनल और इंटरनेशनल खरीदार मिल जाते हैं। खबर के मुताबिक इस समिट में बड़े उद्योगपतियों को सीधे बुलाने के बजाय ऐसे इन्वेस्टर्स को बुलाया गया है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हो। ऐसे निवेशकों से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वन टू वन मुलाकात भी कर सकते हैं जिससे निवेशक सीधे अपनी बात सीएम के सामने रख सकें।