Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन बने, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन में एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन समारो में जनता को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने कहा कि समग्र व्यवस्था के सशक्त विकास में सबसे बड़ा योगदान रोजगार व्यवस्था का है।
सीएम यादव ने कहा कि उद्योगों से समृद्धि आती है और प्रदेश के समृद्ध होने के साथ-साथ नागरिकों को रोजगार मिलता है। आर्थिक विकास होता है। देश-दुनिया में पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं और यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, यह प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के ही उद्यमी यहां उद्योग खोलें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में सभी योजनाओं के बेहतर संचालन में नित नए आयाम जोड़े जा रहे हैं। कहा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए जाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सरकार उद्योगों को आत्मनिर्भर, लाभदायक और रोजगार पैदा करने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। सीएम ने कहा कि मुझे एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की पॉलिएस्टर कॉटन यार्न यूनिट की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 3500 लोगों के लिए रोजगार देगी। सीएम यादव ने इकाई का शुभारंभ करने के बाद भ्रमण किया और इकाई में कार्यरत महिलाओं से बातचीत की।
इस दौरान सागर ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि प्रदेश के 3000-3500 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। भविष्य में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान