MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने 91.962 लाख रुपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय तराना में विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत प्रयोगशाला भवन का निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया।
सीएम यादव ने विकास खण्ड खाचरौद के अन्तर्गत 8.31 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम लुसड़ावन, केसरिया, डोडिया, सकतखेड़ी, बनबना, बोरखेड़ा पित्रामल, जलोदिया जागीर, पिपल्याशीष, हताई एवं अंतरालिया की नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण, विकास खंड उज्जैन के अन्तर्गत 83 लाख रुपए की लागत से ग्राम करोंदिया की नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया।
सीएम नगरीय अधोसंरचना तृतीय चरण के अन्तर्गत छह करोड़ रुपए की लागत से सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाईटिंग रोड डिवाइडर कार्य, क्षिप्रा विहार स्थित नक्षत्र उद्यान में एक करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य, त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास स्थित शासकीय रिक्त भूमि पर 3.62 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग/पब्लिक शेड निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत तराना विधानसभा क्षेत्र में 6.08 करोड़ रुपये की लागत के एमआरएल 02-कायथा-खारपा-तराना मार्ग, ब्रिज (लम्बाई 135 मीटर) का भूमि पूजन किया गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग