MP News: भोपाल मेट्रो परियोजना के दूसरा चरण के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार 5 मार्च को 8 स्टेशनों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया।
इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि प्रदेश में रेलवे क्रासिंग खत्म करने के लिए 105 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही 334 पुलों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। सीएम यादव ने कहा कि एक समय था कि जब मेट्रो ट्रेन प्रदेशवासियों के लिए एक स्वप्न थी।
भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर, ग्वालियर और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी मेट्रो रेल लाइन के निर्माण की योजना है। बता दें कि सीएम यादव ने आज करोंद चौराह, नादरा बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी और डीआईजी बंगला के साथ-साथ सिंधी कॉलोनी, भोपाल रेलवे स्टेशन, ऐशबाग और पुल बोगदा पर बन रहे नए मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन किया।
इस दौरान सीएम यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं आभार मानता हूं, जिन्होंने आग्रहपूर्वक हमारे भोपाल एवं इंदौर में मेट्रो के लिए राशि मंजूर की है। आने वाले समय में हम जबलपुर और ग्वालियर में भी मेट्रो की सुविधा लाने वाले हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि मेट्रो रेल ये बड़ा सपना होता था दूसरों का, लेकिन आज हमने भोपाल के दूसरे चरण का भूमिपूजन किया है। नगरीय निकायों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए की राशि आज उनके खातों में डाली जा रही है। सीएम ने कहा कि जब मेट्रो रेल शुरू होगी तो हमारी जेबों पर पड़ने वाला पेट्रोल औऱ डीजल का भर कम होगा।
आवागमन में जाम की समस्या की भी सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हर व्यक्ति आज के दौर में इस बात की मांग करता है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आज हमने 9 हजार लोगों को रोजगार दिया है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग