MP News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार 6 मार्च को अपने एक दिवसीय दौर पर भिंड पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रुपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही, सीएम यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
सीएम मोहन यादव ने नयागांव में महाविद्यालय आरंभ करने, गौरी सरोवर तालाब का विकास कर उसका संपूर्ण कायाकल्प करने, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड के महाविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ करने प्रदेश की सीमा में इटावा से भिंड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण की घोषणा भी की।
इनका किया भूमिपूजन और लोकार्पण
सीएम यादव ने आज परियाया, मोरा, अखोसर और नरसिंगगढ़ में जल जीवन मिशन के पेयजल कार्यों, 45 गांवों में नल-जल योजना के कार्यों, भिंड जेल में निर्माण कार्य सहित 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इतना ही नहीं, सीएम ने लहार, गोरमी, आलमपुरय और दबोह में जल प्रदाय योजना, भिंड और मेहगांव में संयुक्त तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया।
सीएम ने आलमपुर-भगवापुरा मार्ग में सोन नदी पर पुल और गौर पुल, मेंहदा, कुरथर, भांपर और शाहपुरा में जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सेवढ़ा से कनवार और जामना से मानपुरा सड़क मार्ग, दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र, जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल तथा अटेर में अर्द्ध शहरी थाने का लोकार्पण भी किया गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान