Bageshwar Dham Sarkar: महाशिवरात्रि पर छतरपुर जिले में स्थिति बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवार की 156 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। बागेश्वर धाम में आगामी शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के कई आवेदन आपके पास आए होंगे...जो किसी कारण से छुट गए। उनका नंबर भी आना चाहिए , इसके लिए मैं आपकी मदद करुंगा। क्योंकि, सरकार आपके भरोसे से बनी है...आपके आर्शीवाद से बनी है।
आपने समाज की मदद से इन बेटियों का विवाह कराया। अब सरकार की मदद से भी ये पुण्य कार्य जरुर कराए। सीएम ने कहा कि अक्षय तृतीया और देवउत्थान एकादशी आएगी...ये बिना मुहूर्त की शादियां है। कहा कि आप निश्चित रुप से लोगों से आवेदन मंगवा लीजिए। सीएम ने कहा कि बाग्श्वेर धाम में शादियों का पूरा पैसा सरकार देगी।
इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। बागेश्वर धाम में आगामी शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में निर्धन और जरूरतमंद परिवार की बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा और पुरातन समय के प्रत्येक मंदिरों में पूजन का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश धर्म के मार्ग पर चल रहा है और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत 21वीं शताब्दी में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेगा। कहा कि सामूहिक विवाह के गौरवशाली आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलने से जीवन धन्य हो गया। बागेश्वर धाम में सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग