Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव में उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए खास प्लान तैयार किया है। मोहन सरकार ने पिछड़ी जनजाति के लिए 5 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई है।

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार अगले तीन सालों में 5000 करोड़ रुपये का विकास कार्य करेगी। दो-तीन महीनों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीट है। बीजेपी ने 29 में से 29 सीटें जीतने का प्लान बनाया है।

Advertisement

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार बनने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकसभा चुनाव की है। मोहन सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी भी मिल गई है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में CM मोहन यादव ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास, 350 करोड़ की लागत से होगा तैयार