ओडिशा सरकार प्रदेश के सभी जिलों में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना नाबिन कार्ड को लेकर जागरुकता फैलाने के अभियान को तेज करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। वहीं महिला सदस्यों को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस बीमा मुहैया कराया जाता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सीडीएमओ को निर्देश दिया है कि नए स्वास्थ्य कार्ड को अधिक से अधिक लोगों तक प्रचारित किया जाए और इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित ना रहे। लोगों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को 26 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि सीडीएमओ को ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य कार्ड के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत है। उनसे कहा गया है कि वह फंड को लेकर अपनी मांग को आगे रख सकते हैं। साथ ही वह प्रदेश स्वास्थ्य आश्वासन सोसाइटी यानि एसएचएएस को के सामने अपनी मांगों को रख सकते हैं। इस योजना के तीसरे चरण में 14 लाख परिवारों को इस नबिन कार्ड से जोड़ा जाएगा। अबतक केवल 3.46 लाख परिवारों की ओर से इस कार्ड के लिए आवेदन किया गया है, जिसमे 9.7 लाख परिवार के सदस्य कवर हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक 49500 आवेदन गंजम से प्राप्त किए गए हैं, जबकि कटक में 28794, खुर्दा में 26825, भद्रक से 23042, बालासोर से 22570, पुरी से 20744, केंद्रपाड़ा से 19578 और नयागढ़ से 14947 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं जगतसिंहपुर से 15248, जाजपुर से 14061, बरगढ़ से 14569, सुंदरगढ़ से 12349, अंगुल से 12397 और ढेंकनाल से 11880 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग की ओर से नियमित सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों और आयकर देने वालों को छोड़कर हर ग्रामीण परिवार से अपील की गई है कि वह गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर के कैशलेस अस्पतालों का लाभ ले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग