हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में शामिल हुए। विदेशी निवेश हरियाणा को आर्थिक समृद्धि के एक नए युग में ले जाएगा।

Advertisement

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान मनोहर सरकार की निवेशक अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर कंपनियों ने हरियाणा में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की लगभग 10 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से एक-एक करके चर्चा की और उन्हें हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

हाइड्रोजन नीति बनाने पर सहमति बनी

जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का जापानी भाषा में स्वागत किया। जिससे वे काफी प्रसन्न और उत्साहित दिखे। बैठक के दौरान जापान और हरियाणा सरकार के बीच स्वच्छ-हरित ऊर्जा की दिशा में हाइड्रोजन नीति बनाने पर सहमति बनी।

Advertisement

सीएम मनोहर लाल ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष के साथ बैठक की

समिट के दौरान सीएम मनोहर लाल ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बैठक की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करेगा।

माइक्रोसॉफ्ट अपना रोडमैप प्रस्तुत करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से माइक्रोसॉफ्ट को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। जल्द ही चंडीगढ़ में प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जहां माइक्रोसॉफ्ट आगामी पहल के संबंध में अपना रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि Ease of Doing Business में अग्रणी राज्यों में शामिल हमारा हरियाणा भी भारतीय अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह प्रयास आगे भी जारी रहे, इसके लिए हम सदैव दृढ संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के युवाओं को विदेश में मिलेगी 41 तरह की नौकरी, मनोहर लाल सरकार ने कर दी ये तैयारी