Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को गुजरात वाइब्रेंट वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश तथा अवसरों के सतत विकास के उद्देश्य से गुजरात के गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में अनेकों देशों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत हुई।

Advertisement

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शिखर सम्मेलन में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान अनेक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हुए दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियां अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में हरियाणा निभा रहा अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि Ease of Doing Business में अग्रणी राज्यों में शामिल हमारा हरियाणा भी भारतीय अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह प्रयास आगे भी जारी रहे, इसके लिए हम सदैव दृढ संकल्पित हैं।

सीएम मनोहर लाल ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट दक्षिण एशिया के अध्यक्ष के साथ बैठक की

Advertisement

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में GO Global Approach के साथ निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज गुजरात के गांधीनगर में Vibrant Gujarat Global Summit के दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक के साथ बैठक की।

जापान के प्रतिनिधिमंडल से हरियाणा में निवेश को लेकर हुई चर्चा

Advertisement

सीएम खट्टर ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में उन्होंने जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के युवाओं को विदेश में मिलेगी 41 तरह की नौकरी, मनोहर लाल सरकार ने कर दी ये तैयारी