शिंदे सरकार ने मुंबई में वर्ल्ड क्लास का ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। बीकेसी में अब पॉड टैक्सी के संचालन का प्लान बनाया गया है। जिसके तहत 8.80 किमी लंबा पॉड टैक्सी के मार्ग बनाया जा रहा है। जिस पर कुल 38 स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकार इस कार्य को पीपीपी मोड के जरिए पूरा करने जा रही है।
बीकेसी मुंबई देश का प्रमुख कारोबारी हब है। ऐसे में शिंदे सरकार ने इस क्षेत्र को मजबूत और समय की किफायत करने वाला ट्रांसपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 8.80 किमी लंबे पॉड टैक्सी के मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे।
हवा में चलने वाली टैक्सी यानी पॉड टैक्सी में एक साथ छह यात्री सफर कर सकेंगे। यह टैक्सी की गति 40 किमी प्रति घंटा होगा। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अनुसार, 8.80 किमी लंबे पॉड टैक्सी के मार्ग पर कुल 38 स्टेशन होंगे। इस परियोजना को सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) से पूरा किया जाएगा।
बता दें कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है पॉड टैक्सी का संचालन शुरू होने से कुर्ला से बांद्रा के बीच ट्रैफिक की समस्या हल की जा सकेगी।
यहां पॉड टैक्सी के संचालन की एक और वजह भी है, क्योंकि कुर्ला से बांद्रा के बीच रूट बेहद व्यस्त रहता है। यात्रियों को इस रूट से जाने में आम रूट की अपेक्षा अधिक समय लगता है। ऐसे में पॉड टैक्सी के लिए कुर्ला रेलवे स्टेशन से बांद्रा रेलवे स्टेशन के बीच जमीन से 25 से 30 मीटर ऊपर विशेष मार्ग तैयार किया जा रहा है। इसी रूट पर पॉड टैक्सी का संचालन होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग