महाराष्ट्र सरकार धरती का स्‍वर्ग कहे जाने वाले कश्‍मीर में महाराष्‍ट् की शिंदे सरकार महाराष्‍ट्र भवन का निर्माण करवाने जा रही है। एक दिन पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में कश्मीर में महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए धन भी आवंटि‍त कर दिया है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को ऐलान किया कि महाराष्‍ट्र राज्य सरकार ने कश्मीर और अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए 77 करोड़ रुपये सुरक्षित रखे हैं। श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन कश्मीर में राज्य सरकार का पहला ऐसा गेस्टहाउस होगा।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने बताया श्रीनगर में महाराष्‍ट्र भवन निर्माण करवाने का उद्देश्‍य कश्मीर आने वाले महाराष्ट्र के पर्यटकों के लिए आरामदायक आवास और सुविधाएं प्रदान करना है।जम्मू-कश्मीर राजस्व विभाग ने पहले ही महाराष्ट्र भवन के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।

राजस्व विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा ट्रांसफर की रकम 8.16 करोड़ रुपये है, जो कश्‍मीर में महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए 40.8 लाख रुपये प्रति कनाल है।

Advertisement

श्रीनगर महाराष्ट्र भवन परियोजना का प्रस्ताव सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिसंबर में अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान रखा था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए कश्मीर में भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया था।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीनगर के राजभवन में सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा।

Advertisement