Maharashtra Petrol Price: महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. इसके तहत राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को घटाने का ऐलान किया है. राज्य का बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम अजीत पवार ने इसका ऐलान किया. आज 28 जून को टैक्स में कटौती का ऐलान किया, जिसके चलते फ्यूल रेट्स में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है. खास बात तो ये है कि बिजली का बिल भी माफ होने वाला है.
मुंबई में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
अजीत पवार ने बजट पेश करते हुए कहा कि बजट में मुंबई रीजन में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाने का ऐलान किया. इसके तहत पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का ऐलान किया. पेट्रोल पर इस टैक्स को 26 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा. वहीं, डीजल पर वैट को 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी किया जाएगा. इसके चलते पेट्रोल और डीजल के भाव कम हो सकते हैं.
पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को घटाया
डिप्टी सीएम ने बजट के दौरान कहा कि मुंबई रीजन के लिए डीजल पर टैक्स को 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी किया जा रहा है. इससे डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर तक घट जाएंगी. इसके अलावा पेट्रोल पर टैक्स को 1 फीसदी घटाया जाएगा. इसके तहत 26% से घटा कर 25% किया जा रहा है. टैक्स में कटौती से पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे प्रति लीटर घट जाएंगी. बता दें कि आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं, डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.
बिजली भी होगा माफ
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश करते हुए कई ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के 44 लाख किसानों का बिजली का बकाया बिल माफ किया जाएगा. साथ ही फसल खराब होने पर मुआवजे की रकम को भी बढ़ा दिया गया है, जोकि अब 25 हजार रुपए से बढ़कर 50,000 रुपए कर दिया गया है. डिप्टी सीएम ने बताया कि प्याज उत्पादक किसानों को फाइनेंशियल मदद दी जाएगी. इसके तहत 350 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 850 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है.
गैस सिलेंडर पर बड़े ऐलान
बजट के दौरान अजीत पवार ने कहा कि योग्य लाभार्थियों को 3 फ्री सिलेंडर देने का ऐलान किया है. इसके तहत 5 लोगों के परिवार को सालभर में 3 फ्री गैस सिलेंडर मिलेंगे. बता दें कि इस स्कीम का फायदा 52,16,412 परिवारों को मिलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा स्कीम का भी ऐलान किया है.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!