Ladki Behan Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहना योजना महाराष्ट्र में शुरु करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं को अगस्त माह से मिलना शुरु हो सकती है। Maharashtra Ladki Behna Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करना है और इसमें कौन-कौन सी महिलाएं पात्र हैं आइए आपको बताते हैं।

Advertisement

ये है योजना का उद्देश्य (Ladki Behna Yojana 2024)

Advertisement

इस योजना की मदद से राज्य की गरीब एवं पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लड़की बहन योजना को महाराष्ट्र में 17 अगस्त से शुरु करने का फैसला लिया गया है। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही लाडली बहन योजना है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना से मिलेंगे ये फायदे (Ladki Behna Yojana 2024 Benefits)

लड़की बहन योजनाके तहत इस योजना से जुड़ी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाने के साथ ही उन्हें हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को सब्सिडी पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। अब साल में तीन सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि फ्री सिलेंडर का लाभ उज्जवला योजना से जुड़ी महिलाओं को दिया जाएगा या फिर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement

किन महिलाओं को मिलेगा लड़की बहन योजना का लाभ (Ladki Behna Yojana 2024 Who Can Apply)

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना का लाभ राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है। इसी के साथ जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे अधिक आय वर्ग के परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। वहीं, इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं को शामिल किया जाएगा, उन्हें इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

आवेदन करने के लिए आपके पास होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स (Ladki Behna Yojana 2024 Documents)

  • आवेदन करने वाली महिला या लड़की का आधार कार्ड
  • आवेदिका का स्थाई निवास का प्रमाण-पत्र
  • परिवार की आय का प्रमाण-पत्र
  • इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • आवेदिका का मोबाइल नंबर
  • इंटमीडिएट का प्रवेश पत्र
  • आवेदिक का जाति प्रमाण-पत्र
  • राशन कार्ड जिसमें उसका नाम हो और आवेदन फॉर्म