महाराष्‍ट्र के वर्धा जिले में जल्‍द सरकारी मेडिकल कालेज की स्‍थापित किया जाएगा। ये ऐलान महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में प्रश्नकाल को जवाब देते हुए दी। डिप्‍टी सीएम की इस घोषणा से बहुचर्चित मेडिकल कालेज वर्धा में बनने का रास्‍ता साफ हो गया है।

Advertisement

दरअसल, नागपुर विधायक समीर कुणावार ने नागपुर के विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में मेडिकल कालेज स्‍थापित किए जाने को लेकर प्रश्‍न किया था। जिसका जवाब देते हुए डिप्‍टी सीएम ने शीतकालीन अधिवेशन में बताया कि सरकारी मेडिकल कालेज के लिए अच्‍छी जगह उपलब्ध करवाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है।

Advertisement

बता दें महाराष्‍ट्र में 13 सरकारी मेडिकल कालेज स्‍थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। जिसमें से वर्धा जिले को मिलने वाला ये महाविद्यालय हिंगनघाट में दिया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्धा जिले के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस मांग को ध्‍यान में रखते हुए विधायक समीर कुणावार ने मेडिकल कालेज के लिए महाराष्‍ट्र सरकार से मांग की थी। विधानससभा के अधिवेशन में शहर में सरकारी मेडिकल कालेज बनाए जाने की मांग को शीतकालीन अधिवेशन में विधायक कुणावार ने रखी ही रखी थी।

Advertisement

बता दें नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन के पहले दिन कुणावार ने विधानसभा के जमीन पर धरना आंदोलन भी किया था। इसके साथ ही सरकारी मेडिकल कालेन ना दिए जाने पर अधिवेशन खत्‍म होने के बाद त्‍यागपत्र देने का संकेत भी विधायक कुणावार ने दिया था।

वहीं राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जयंत पाटिल ने वर्धा में सरकारी मेडिकल कालेज कब स्‍थापित होगा ये प्रश्‍न किया था, जिसका जवाब उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र ने देते हुए घोषणा की।

Advertisement

बता दें हिंगानघाट निर्वाचन क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की कुल जनसंख्‍या साढ़े पांच से छह लाख है। हिंगानघाट की कुल आबादी को देखते हुए उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी मेडिकल कालेज हिंगनघाट में दने की घोषणा की।